मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मार्क्सवादी दार्शनिक, क्रांतिकारी चिंतक एवं एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के वैचारिक मार्गदर्शक शिवदास घोष के स्मृति दिवस पर बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय, मोतीझील में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसकी शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण एवं शिवदास घोष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार ने कहा कि शिवदास घोष ने अपने जीवन और विचारों से शोषण, अन्याय और पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष का वैज्ञानिक मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि आम जनता की वास्तविक मुक्ति केवल समाजवादी क्रांति के माध्यम से ही संभव है। जबतक पूंजीवादी व्यवस्था रहेगी तबतक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, सांप्रदायिकता, अश्लीलता, महिलाओं पर हिंसा और सामाजिक असमानता जैसी समस्याएं समाप्त नहीं होंगी।...