बलरामपुर, फरवरी 22 -- उतरौला, संवाददाता। बाबू स्व. डॉ. शिवदयाल सिंह चौरसिया जन कल्याण सेवा समिति एवं चौरसिया समाज ने स्व. डॉ. शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम पर नवनिर्मित स्मृति प्रवेश द्वार लगवाए जाने पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। चौरसिया समाज बलरामपुर के जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने बताया कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लोक अदालत के जनक स्व. बाबू डॉ. शिवदयाल सिंह चौरसिया के सम्मान में प्रवेश द्वार का निर्माण समाज के लिए गर्व का विषय है। वे जीवनभर गरीबों और असहायों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहे। समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक रामप्रताप वर्मा के आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान जयघोष के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.