हरिद्वार, नवम्बर 20 -- जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल शुक्रवार और शनिवार को रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाएगा। गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल ने कहा कि सा विद्या या विमुक्तये सिद्धांत का अनुपालन करते हुए शिवडेल स्कूल पिछले ढाई दशकों से उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले पच्चीस वर्षों में हरिद्वार के संतों, माननीय जनों, अभिभावकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से शिवडेल स्कूल को निरंतर स्नेह एवं सहयोग मिलता रहा है। उप प्रधानाचार्य पुनीत कुमार श्रीवास्तव और जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि रजत जयंती महोत्सव में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। शिवडेल की दोनों शाखाएं रानीपुर तथा जगजीतपुर के बाल कलाकार भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कृति और परम्परा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.