मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी से भगवान शिव के रुद्रावतार वीर हनुमान के जन्म और उनकी पावन महिमा का विस्तृत वर्णन किया। कथा वाचक ने द्वापर युग का एक अत्यंत मनोहारी प्रसंग सुनाया कि किस प्रकार महादेव, भगवान श्रीकृष्ण के रास का आनंद लेने के लिए गोपी रूप धारण कर वृंदावन पहुंचे थे और वहां गोपेश्वर महादेव कहलाए। इन आलौकिक कथाओं और शिव भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु आनंदमग्न होकर नृत्य करने पर मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की कथा के शुभारंभ से पूर्व मुख्य यजमान सचिन सिंघल, हंसराज वर्मा, हरि मोहन शर्मा, विकास, दीपक, सुमन शर्मा, शालू सिंघल और अर...