नई दिल्ली, जून 8 -- Bihar News: बिहार एमएलसी चुनाव में राजद से शिवचंद्र राम को टिकट दिए जाने की चर्चा के बीच सुनील कुमार के नामांकन के बाद राजद में मचे बवाल पर राजनीति तेज हो गई है। पूर्व सीएम, केंद्रीय मंत्री और हम (से) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजद ने शिवचंद्र राम के साथ जो किया, वह कोई नया नहीं हैं। हमारे समाज के पास इतना पैसा कहां कि उन्हें (राजद नेतृत्व को) खुश कर पाएं। मांझी ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि एससी/एसटी के पर्चा वाली जमीन पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जा राजद वालों ने ही किया हुआ है। जो गरीबों की ज़मीन तक को नहीं छोड़ें ऐसे लोगों से किसी भी चीज़ की उम्मीद करनी बेम...