रायबरेली, अप्रैल 17 -- शिवगढ़ (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के शिवगढ़ ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने प्रान्तीय आह्वान पर कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने 25 अप्रैल तक कलम बन्द हड़ताल करने की घोषणा की है। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर 25 अप्रैल 2026 तक समस्त रोजगार सेवक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। समस्याओं का निराकरण न होने पर रोजगार सेवक आन्दोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर मिश्रीलाल, राज बहादुर मौर्य, मिथिलेश, अनिल सिंह, गणेश प्रसाद, सविता देवी, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, किरण आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे।एडीओ यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवकों ने मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.