बलरामपुर, मार्च 10 -- बलरामपुर, संवाददाता।नगर पंचायत पचपेड़वा स्थित प्राचीन श्री शिवगढ़ धाम मंदिर परिसर में तालाब के सौंदर्यीकरण और बाउंड्री वॉल निर्माण का शिलान्यास विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक शैलेश सिंह शैलू रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने की। मुख्य अतिथि शैलेश सिंह ने मंदिर परिसर और तालाब के किनारे सुरक्षा दीवार तथा सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राचीन शिवालयों और अन्य धार्मिक स्थलों के संरक्षण व विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा से मंदिर परिसर के सौंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.