कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले सप्ताह नई दिल्ली जा रही 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस के एसी सेकेंड कूपे ए-2 की सीट नंबर 12 पर रामगोपाल विश्वकर्मा को फर्जी रेल पास पर गिरफ्तार किया किया था। उसको आरपीएफ और जीआरपी ने झींझक, कानपुर देहात का निवासी मान जेल भेजा जबकि वह मूल रूप से शिवाजी नगर, थाटीपुर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश का निवासी है। रेलवे विजिलेंस जांच में यह भी पता चला है कि उसके दो करीबी रिश्तेदार झांसी और भुसावल में सीआईटी औऱ लोको पायलट के पद पर तैनात रहे हैं। सीआईटी हाल ही में रिटायर हुए हैं। विजिलेंस की छह टीमें अनवरगंज, कानपुर, मथुरा, ग्वालियर. भुसावल, झांसी, दिल्ली को रवाना हो गई हैं। ये टीमें वहां पर दस्तावेज खंगालने के बाद इस बात का भी पता लगाएंगी कि इन जगहों पर उनके रिश्तेदारों की कार्यशैली कैसी है और इसका इन जगहों...