शिवगंगा में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया
दुमका, अगस्त 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा तालाब में स्नान करने के दौरान डूब रहे दो श्रद्धालु को मौके पर तैनात एनडीआरएफ के रेस्क्यू दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार धनबाद निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार सिंह शिवगंगा तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
रक्षा की तत्परता उन्हें डूबता देख उनके साथ आए धनबाद निवासी 42 वर्षीय निशिकांत सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान निशिकांत सिंह भी पानी में डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही शिवगंगा के समीप तैनात एनडीआरएफ के रेस्क्यू कर्मियों ने बिना समय गंवाए पानी में उतरकर दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्परता और सूझबूझ के साथ किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.