देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। मां मनसा क्लब संथाली जसीडीह द्वारा चटर्जी मैदान में आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत शुक्रवार को दूसरा सेमी फाइनल मैच नालंदा-11 बनाम शिवगंगा देवघर के बीच खेला गया। इस दौरान नालंदा-11 के कप्तान नीरज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शिवगंगा देवघर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाया। शिवगंगा देवघर के गेंदबाज रितिक वत्स ने 38 गेंद पर 7 चौके व 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाया। वहीं शुभम कुमार ने 28 गेंद पर 9 चौके व 3 छक्के की मदद से 60 रन बनाया। नालंदा-11 के गेंदबाज मोहित ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट और मोहम्मद समीर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने जवाब में उतरी नालंदा-11 की टीम ने 12.5 ओवर में ऑल आउट होक...