देवघर, मार्च 9 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा घाट पर शनिवार शाम को नशे में धूत एक युवक ने वृद्ध पर हामला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले के बाद वह सदर अस्पताल पहुंचे । जहां प्राथमिक उपचार के बाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया । मिली जानकारी के अनुसार शिवगंगा लेन निवासी राज कुमार मिश्रा उर्फ झलकु मिश्रा शाम करीब 5 बजे शिवगंगा घाट पर बैठे थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी सावन श्रृगांरी नशे में धूत होकर वहां आए अचानक पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आवेदन में बताया कि उस समय वहां कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी। पीड़ित का कहना है कि वे बीमार हैं और उनका इलाज पिछले आठ महीनों से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.