दुमका, जून 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ शिवगंगा के निकट गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति अचेत हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर बासुकीनाथ मंदिर के एंबुलेंस चालक कुंदन राव के द्वारा तत्परता के साथ अचेत पड़े व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर जरमुंडी पुलिस के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। फोटो11दुमका-214, कैप्शन-शिवगंगा के निकट से घायल को अस्पताल ले जाते बासुकीनाथ मंदिर के एंबुलेंस कर्मी कुंदन राव एवं स्वास्थ्यकर्मी यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ के शिवगंगा के पास मिला साधु का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...