दुमका, अप्रैल 2 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत बेदिया पंचायत के गादी चुटों स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा चुटोनाथ धाम में स्थित शिव गंगा की बदहाल स्थिति को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा चुटोनाथ धाम क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके मंदिर परिसर स्थित शिव गंगा की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। गहराई की कमी और पानी की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण श्रद्धालुओं को स्नान एवं पूजा-अर्चना में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए 22 मौजा के ग्रामीणों, ग्राम प्रध...