वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर सोमवार सुबह वाशिंग यार्ड की ओर जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 8:35 बजे उस समय हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से कोचिंग यार्ड की तरफ साफ सफाई के लिए जा रही थी। मंडुवाडीह सब्जी मंडी क्षेत्र के पास पहुंची ही थी कि आसपास मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनी, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही भारतीय रेल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत कार्य शुरू किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की मौजूदगी में तीन घंटे के परिश्रम के बाद डिरेल हुए दोनों डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने के बाद कोच को कोचिंग यार्ड भेजा गया। डिरेल डिब्बों में एक दिव्यांग कोच और एक पार्सल यान शामिल था। घटना की वजह से टूटे रेल स्लीपर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.