सुल्तानपुर, जून 1 -- बल्दीराय, संवाददाता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह को 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि मनोज शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है।कुछ दिन पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने शिव कुमार सिंह को इसौली विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। पार्टी का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नए सामाजिक समीकरणों को साधने में मदद मिलेगी। सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...