शिवकुमार ने प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज मांगा
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री से बेंगलुरु के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष वित्तीय पैकेज, राज्य के लिए सूखा राहत राशि जल्द जारी करने और गन्ना किसानों की मांगों के समाधान के लिए केंद्र के हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। शिवकुमार ने इसके लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कर्नाटक राज्योत्सव के अवसर पर मोदी की ओर से दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया। मोदी के नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करने के लिए कर्नाटक के प्रस्तावित दौरे से पहले शिवकुमार ने पत्र में कहा कि कर्नाटक हमेशा भारत की वृद्धि और प्रगति में अग्रणी रहा है। हम विशेष सुविधाएं नहीं मांग रहे हैं। हम अपना उचित हिस्सा मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.