प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शिवकुटी में बीबीएस स्कूल के पास शुक्रवार रात बड़े नलकूप की मोटर खराब होने से शनिवार सुबह सैकड़ों घरों को पानी नहीं मिला। घरों में पानी नहीं मिलने की शिकायत मिलने पर पता किया गया तो नलकूप की मोटर खराब होने की जानकारी मिली। इसकी जानकारी होने पर दोपहर बाद लगभग एक बजे मोटर की मरम्मत करने के लिए जलकल विभाग ने टीम शिवकुटी भेजी।

जलापूर्ति पर असर नलकूप की मोटर खराब होने की वजह से 700 से अधिक घरों की जलापूर्ति ठप हुई। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने बताया कि नलकूप की मोटर में आई तकनीकी खराबी से पानी का संकट हो गया। सीता नर्सरी की गली, टोपी वाले वकील की गली, टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली, सीताराम धाम और डीआईजी पीके तिवारी की गली व आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।

मरम्मत की प्रक्रिय...