प्रयागराज, मार्च 9 -- शिवकुटी में ई-रिक्शा से परिवार के साथ जा रही एक महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। शिवकुटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से शातिर बदमाशों की तलाश कर रही है। फाफामऊ के शांतिपुरम निवासी राधेश्याम राय गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच मार्च की दोपहर करीब तीन बजे वह ट्रेन से पत्नी और बच्चे के साथ लौटे थे। रेलवे स्टेशन से वह ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। ई-रिक्शा में कुछ और लोग भी बैठे थे। जैसे ही मजार चौराहा से आगे जोगिंदर सिंह द्वार के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.