गोरखपुर, मई 15 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के पीछे नवनिर्मित शिवकुंड और विश्वनाथ उमर द्वार के उद्घाटन के बाद भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र ने प्रेसवार्ता के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शिवकुंड के समीप गड्ढे में जमा गंदे पानी को "नरक कुंड" बताते हुए निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा अपने पूर्वजों के नाम पर सभागार और मार्गों का नामकरण किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की उपेक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाबा जलेश्वरनाथ जलाशय का निर्माण जन आस्था का सम्मान : राजेश त्रिपाठी उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व टाउन एरिया चेयरमैन स्व. चंद्र...