नई दिल्ली, मई 10 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई टीवी के डांस शोज को जज कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस एक कुकिंग शो लेकर आ रही हैं। इस शो का नाम है मां है ना। इस शो की खासियत होगी कि इसमें 6 आज की पीढ़ी के सेलेब्रिटीज अपनी मां के साथ नजर आएंगे। ये शो 10 एपिसोड का होगा जिसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी नजर आने वाली हैं। इस शो में नए सेलेब्रिटी को कुकिंग चैलेंज और कई इमोशनल मोमेंट का सामना करना होगा।सेलेब्रिटी आएंगे नजर इस शो का मकसद जेन जी की लाइफस्टाइल और ट्रेडिशन से जुड़ा होगा। मां और बच्चों के बीच के रिश्ते और गहराई का टेस्ट होगा। आज की पीढ़ी को किचन के कितने काम आते हैं ये भी एक बड़ा चैलेंज होगा। इस शो में सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज के साथ, बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल के ...