नई दिल्ली, जून 4 -- शिल्पा शिंदे अपने एक रीसेंट बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। भारती सिंह के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि भाबीजी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने सेक्शुअल हैरासमेंट की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और शिल्पा घिर गई हैं। हिना खान ने शिल्पा की इस हरकत को शर्मनाक कहा, अब पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक एनजीओ ने शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग की है।शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग शिल्पा शिंदे ने हाल ही में जो कहा उस पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दिल्ली के एक एनजीओ ने मुंबई पुलिस को टैग करके शिल्पा के खिलाफ ट्वीट किया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस एनजीओ का नाम NCMINDIA Council fo Men Affairs है। ट्वीट में लिखा है, 'डियर मुंबई पुलिस, प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा सेक्शुअल हैरासमें...