प्रयागराज, अगस्त 9 -- हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वावधान में रविवार को 'काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस' के अवसर पर विशेष कार्यक्रम और 'आशु भाषण' प्रतियोगिता कराई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश और इतिहास विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अंजना एवं डॉ. अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से बलिदानियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश ने काकोरी ट्रेन एक्शन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के जज़्बे के साथ अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. महेंद्र प्रसाद, प्रो.भास्कर शुक्ला और डॉ. जयराम त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की...