मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी । मधुबनी के वार्ड एक में आने वाले गांव जितवारपुर को आखिरकार शिल्पग्राम का दर्जा तो मिला मगर अबतक इस दिशा में कार्य शुरू नहीं हो सका है। शिल्पग्राम के दर्जा को लेकर करीब 10 वर्षों से कवायद भी चल रही है। हालांकि लंबा अरसा बीत जाने के बाद इस वर्ष इस गांव को शिल्प ग्राम का दर्जा मिल गया है। मगर अबतक इसकी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। कलाकारों में मायूसी है। पेंटिंग की वजह से ही मधुबनी की पहचान अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचा है। इस पेंटिंग की ख्याति देश ही नहीं विदेशों तक फैला है। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, एयरपोर्ट, सहित विदेश के म्यूजियम और ट्रेनों की बोगियों तक पहुंच चुकी है। इस गांव में तीन पद्मश्री हैं। 22 कलाकारों को नेशनल अवार्ड और करीब 100 से अधिक कलाकारों को अबतक राज्य पुरस्कार मिला है। मधुबनी पेंटिंग की इतनी पहचान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.