अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- शिल्पकार सेवा समिति की बैठक में भारत रत्न व संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जंयन्ती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाने के लिए रूपरेखा तय की गयी। जयंती कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर सहित स्थानीय कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक मे समिति संरक्षक भगीरथ चौधरी, उपाध्यक्ष डा. एस आर चन्द्रा, कोषाध्यक्ष रमेश चौधरी, सचिव गौरीशंकर आर्या, बसन्त चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, वंशीधर आर्या, देवेन्द्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...