बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- सिंघौल, निज संवाददाता। मृतक बीड़ी मजदूरों के परिवार को श्रम संसाधन विभाग बिहार के द्वारा बिहार शताब्दी और संगठित कार्यक्षेत्र कामगार शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 के तहत लरूवारा पंचायत की मज़ीदा खातून, रेखा देवी, कासिम फकीर, रुखसाना खातून, मुर्शीद अंसारी, अजरुनीसा आदि को 30 30 हजार रुपए मिलने पर हर्ष का माहौल है। बीड़ी मजदूर नेता सह जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य व मुखिया प्रतिनिधि लरूवारा डॉ. एहतेशामुलहक उर्फ लुलु अंसारी ने कहा कि पंचायत में मजदूरों के बीच रुपए मिलने की खबर से मजदूरों में खुशी है और पंचायत के गरीब मजदूर किसान परिवार के लोगों ने आभार व्यक्त किया है। जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीब मजदूरों को जन्म से लेकर मृत्यु के पश्चात भी आर्थिक सहयोग करने का जो संकल्प लिय...