नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल, संवाददाता। उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन विनियम, 2026 को पारित करने पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए शिल्पकार सभा ने शनिवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। साथ ही इसे सख्ती से लागू करने की मांग की है। सभा अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत अपने हलफनामे में स्वीकार किया है कि पिछले पांच वर्षों में देश के विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव की घटनाओं में 118.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो ऐसे प्रभावी कानून की आवश्यकता को स्पष्ट करता है। शिल्पकार सभा ने कुछ सवर्ण संगठनों की ओर से किए जा रहे विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक या राजनीतिक दबाव में आकर इस विनियम को वापस लेना वंचित वर्गों के ...