शिल्पकार सभा का पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम सम्पन्न
नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल। शिल्पकार सभा के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। जिसमें समाज के सैकड़ों परिवारों ने हिस्सा लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और वरिष्ठजनों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं के साथ प्रतिभागियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने समाज की एकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। समापन पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, अतिथियों और परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.