मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार प्राप्त कर चुके मुरादाबाद के शिल्पकार इकराम हुसैन बुधवार को डेनमार्क पहुंचे हैं। वह वहां पर आयोजित होने जा रहे शो में हिस्सा लेकर पीतल उत्पादों पर नक्काशी करने की अपनी खास नायाब कला का प्रदर्शन लाइव डेमो के माध्यम से करेंगे। उन्हें डेनमार्क में आयोजित शो में नक्काशी का लाइव डेमो करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इकराम हुसैन ने डेनमार्क में लाइव डेमो को आमंत्रित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...