मोतिहारी, जून 7 -- कल्याणपुर। विराट रामायण मंदिर का देश के चर्चित शिल्पकार पद्मश्री अरूण योगीराज नंदी भगवान की प्रतिमा का निर्माण करेंगे। नंदी जी की प्रतिमा का निर्माण करने की सहमति उन्होंने दे दी है। उन्होंने शनिवार को कल्याणपुर के विराट रामायण मंदिर परियोजना स्थल का भ्रमण किया और इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना को निकट से देखा। इस दौरान योगीराज ने सचिव सायण कुणाल के अलावा न्यास समिति के नवरत्न रघुवंशी सहित अन्य सदस्यों से विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि अरूण योगीराज ने ही अयोध्या में राममंदिर में रामलला की दिव्य प्रतिमा बनाई थी। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि अरुण योगीराज ने हमारे लिए नंदी जी की प्रतिमा का निर्माण करने की सहमति प्रदान की है। 18 फीट ऊंची यह भव्य प्रतिमा आगामी 18 महीनों में पूर्ण ...