देवघर, मई 18 -- चितरा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी गांव में हाल ही में हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रीता देवी ने उपायुक्त देवघर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शिलापट्ट में एक ऐसी महिला का नाम अंकित किया गया है जिसकी सदस्यता पहले ही समाप्त हो चुकी है। आवेदन में कहा गया है कि जिला परिषद देवघर के पत्रांक- 819, दिनांक 22 जनवरी 2025 के आदेश के अनुसार जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 20 को रिक्त घोषित किया गया था। बावजूद बीते 17 मई 2026 को स्थानीय विधायक द्वारा सारठ प्रखंड के ग्राम ठाढ़ी में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लगाए गए शिलापट्ट में आशा देवी को जिला परिषद सदस्य के रूप में दर्शाया गया। रीता देवी ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में जिला पर...