पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। जहानाबाद में वर्ष 2020 में बनी जहानबाद शाही सड़क की मियाद 2025 में पूरी होने के बाद सड़क अपने पुराने हाल पर पहुंच गई है। पिछले दिनों इस मार्ग की सुध लेते हुए निर्माण की मंजूरी लेकर दस अप्रैल को शिलापट्ट तो लग गए पर अब तक काम शुरू नहीं कराया गया है। सड़क पर आने जाने के दौरान दो पहिया या चार पहिया कोई वाहन हो हमेशा डर रहता है कि कहीं पलट न जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बरेली हरिद्वार से शाही मोड से जहानाबाद को जाने वाली मार्ग पर निर्माण कार्य आरंभ नहीं होने से असुविधा हो रही है। शिलान्यास होने के बाद अब तक एक डग भी काम नहीं हुआ है। इधर, जहानाबाद नवनिर्मित बाईपास के लिए निर्माण कंपनी द्वारा सड़क में जहां-तहा मिट्टी डालकर डंपर निकालने का रास्ता बना लिया गया है। पर सड़क के गड्डों पर डाली गई मिट्टी दुखदायी साबित हो रही ह...