शिलापट्ट में मुख्यमंत्री का नाम नहीं होने पर झामुमो कार्यकर्ताओं का विरोध
कोडरमा, मई 25 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुर्कमनाय पंचायत में जल संसाधन लघु सिंचाई विभाग द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे धोधी आहर जीर्णोद्धार कार्य में लगाए गए शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम अंकित नहीं होने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तालाब स्थल पर पहुंचे और नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के अंदर शिलापट्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम नहीं जोड़ा गया, तो तालाब गहरीकरण कार्य रोक दिया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने कहा कि तालाब गहरीकरण का कार्य राज्य सरकार के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके बावजूद शिलापट्ट में सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव और जिला परिषद अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.