सराईकेला, अप्रैल 1 -- सरायकेला । सरायकेला छऊ नृत्य शैली के जनक और महान साधक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण बुधवार को अपरिहार्य कारणों से टल गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाना था, लेकिन मुख्य शिलापट्ट बनकर तैयार न होने के कारण अंतिम समय में कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। तैयारियां धरी की धरी रह गईंप्रतिमा स्थल पर अनावरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन शिलापट्ट की अनुपलब्धता ने आयोजकों और प्रशंसकों को निराश कर दिया। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से शिलापट्ट पर नाम और विवरण की नक्काशी समय पर पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते बिना इसके अनावरण करना उचित नहीं समझा गया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव का छऊ कला को विश्व पटल पर स्थापित करने में अतुलनीय योग...