मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। शिलान्यास के लगभग एक साल बाद भी रांटी- राजनगर सड़क नहीं बनी। इससे इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क नहीं बनने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण कार्य विभाग मधुबनी की इस सड़क के नहीं बनने से एक लाख से अधिक आबादी को परेशानी हो रही है। इस सड़क को चौड़ीकरण के साथ निर्माण के लिए लगभग एक साल पूर्व टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पिछले साल काम भी शुरू हुआ। लेकिन फंड के अभाव में सड़क नहीं बनी है। पिछले साल विधान सभा चुनाव से पूर्व तत्कालीन विधायक डा. रामप्रीत पासवान द्वारा इस सड़क का शिलान्यास किया गया था। राजनगर से उनका टिकट काटकर भाजपा के सुजीत पासवान को टिकट दिया । चुनाव के बाद सड़क बननी भी प्रारंभ हुई। लेकिन फिर काम बाधित हो गया। रांटी राजनगर सड़क मधुबनी से राजनगर, बाबूबरही, खुटौना एव...