रिषिकेष, फरवरी 19 -- भट्टनगरी रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय उत्तराखंड की स्थापना को लेकर धरना तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहमति और हितों की अनदेखी कर लिया गया कोई भी निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रधान संगठन न्याय पंचायत रानीपोखरी अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि जिस भूमि का शिलान्यास राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के नाम पर हुआ है। उस भूमि पर केवल राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ही बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के उद्देश्य से हटकर किसी अन्य निर्माण या प्रयोग की कोशिश को क्षेत्रवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह आंदोलन क्षेत्र के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए है तथा सभी ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहते हैं। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.