फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर 5 स्थित संजय कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम योजना पर काम शुरू कर दिया है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सतीश फागना ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद जयवीर खटाना मौजूद रहे। योजना के तहत कॉलोनी की मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों को भी सीमेंटेड बनाया जाएगा, जिससे बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। संजय कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। मुख्य सड़के सालों से जर्जर अवस्था में है। सीवर ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है।पेयजल लाइन वर्षों पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे अक्सर घरों में पा...