रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अमरदेव कॉलोनी क्षेत्र में परिवार के शिर्डी दर्शन के लिए गए थे। बंद घर की रैकी कर रात में चोर छत का जाल काटकर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी की घटना की जानकारी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की अमरदेव कॉलोनी निवासी नीरज सक्सेना पत्नी सुरेश बहादुर सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 8 जून को अपने परिवार के साथ शिरडी गई थीं। 12 जून की सुबह आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि 11 जून की रात करीब डेढ़ बजे उनके घर की छत पर बने रोशनदान का जाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

चोरी गए सामान का विवरण पीड़िता के अनुसार 14 जून को घर लौटने प...