धनबाद, फरवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसुरिया की रंगुनी मल्लाह बस्ती स्थित शबरी आश्रम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रामभक्त शिरोमणि माता शबरी की जयंती महोत्सव को लेकर रविवार से दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। मंदिर के प्रांगण से रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 महिलाओं व युवतियां ने अपने सिर पर मिट्टी का कलश लेकर कतारबद्ध होकर जयकारों के साथ चल रहीं थीं। अन्य श्रद्धालुओं ने अपने-अपने हाथों में धर्म ध्वज लेकर जयकारों के साथ चल रहे थे। जय श्री राम, जय हनुमान, जय माता शबरी आदि के नारे गुंजयमान हो रहा था। कलश यात्रा रंगुनी बस्ती स्थित तालाब पहुंची, जहां विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ जल भरण कराया गया। कलश यात्रा वापस मंदिर पहुंची और कलश का स्थापना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रामजीत भुइयां व उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी से पूजन कर...