विकासनगर, जून 21 -- राकेश खत्री तहसील क्षेत्र के पुरटाड़ गांव से शिरगूल महाराज देवता ने रविवार को एक वर्ष के प्रवास बरवांश पूजन के बाद अगले पड़ाव खत शिलगां के ऐठान गांव के लिए प्रस्थान किया। बीते साल बैसाख माह में शिरगूल महाराज खत शिलगाव के छजाड गांव से बरवांश पूजन के लिए पुरटाड पधारे थे।पूरटाड गांव में ग्रामीणों ने देवता का बरवाश पूजन प्रवास सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया। गांव में शिरगूल महाराज के विराजमान होने से माहौल भक्तिमय बना रहा। देव बरवांश के दौरान गांव में दीवाली और बिस्सू मेला बड़े हर्षोल्लास व उत्साह से मनया गया था। रविवार को गांव से देवता की विदाई होते ही ग्रामीणो की आखें भी नम हो गई। साल भर तक देवता का पूजन करने वाले महिला, पुरुषों और देव कारिंदों ने देवता को भावभीनी और श्रद्धापूर्वक विदाई दी। उधर, खत शिलगांव के ऐठान गांव में श...