शिया समुदाय ने निकाला जुलूस,हुसैन के नारों से गूंज उठा इलाका
सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- बंधुआकलां, संवाददाता । रविवार को शिया समुदाय की ओर से 25 किलोमीटर जुलूस अलीगंज बाजार स्थित दरगाह हजरत अली से निकाला गया। जुलूस लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से होता हुआ देर शाम शहर के घासीगंज कर्बला में समाप्त हुआ। हजारों की संख्या में जमा हुए लोगों ने लब्बैक या हुसैन के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने देश की आन बान और शान तिरंगा भी हाथों में ले रखा था। जलपान (सबील) का इंतजाम अलीगंज बाजार, मनियारी, असरोगा टोल, ब्रह्मजीतपुर प्रतापपुर, सहारागंज मनियारपुर मोड, बंधुआकलां, लोधेपुर, अलीगढ़, अलीनगर, अमहट में किया गया था। अलीगंज स्थित दरगाह पर मजलिस को मौलाना ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि मदद करना हर इंसान की जिम्मेदारी है। लेकिन इंसान वही मदद करता है जो जिंदा हो। मुर्दा कभी मदद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ आले मोहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.