सिद्धार्थ, मार्च 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर मैं शिया समुदाय के लोगों ने सादगी के साथ ईद का त्यौहार मनाया। नमाज के दौरान मौजूद लोगों के हाथों पर काली पट्टी बंधी हुई थी।हल्लौर स्थित जामा मस्जिद के मौलाना शाहकार हुसैन जैदी के मुताबिक ईरान के की सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत को शहादत मानकर शिया समुदाय के लोग ईद का त्योहार सादगी से मनाया। नए वस्त्र आदि का प्रयोग नहीं करे।किया। केवल ईद की विशेष नमाज ही अदा की गई। शनिवार को संबोधन के जरिए मौलाना ने बताया कि सैयद अयातुल्लाह खामेनेई शिया समुदाय के धर्मगुरु रहे हैं। जिनके अमेरिका व इजरायल के संयुक्त सैन्य कार्रवाई में हुई शहादत से शिया समुदाय के लोग काफी दुखी है। उन्होंने ईरान को भारत का हितेषी बताते हुए अमेरिका व इजरायल के कारनामों की निंदा ...