कुशीनगर, मार्च 22 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कस्बे के शिया समुदाय ने शुक्रवार को पवित्र रमजान माह के आखिरी दिन सबसे महत्वपूर्ण अलविदा की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा किए जाने के बाद शनिवार को खुशियों का त्योहार ईद भी गमगीन माहौल में मनाया। शिया समुदाय में ईद के सबसे बेहतरीन तरीके से खुशी मनाने के प्रतीक एक दूसरे से गले मिलने पर भी परहेज किया। मस्जिद में पहुंचकर ईद की नमाज भी काली पट्टी बांधकर अदा की।शिया समुदाय द्वारा पहले से ही तय किया गया था कि खुशियों के लिए मनाए जाने वाला ईद का त्योहार गमगीन माहौल में काली पट्टी बांधकर मनाएंगे। इसी क्रम में शनिवार को सुबह के सत्र में नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में जाते और निकलते समय शिया समुदाय के लोगों के चेहरे पर तनाव और आक्रोश का भाव दिखाई दिया। शिया समाज से ताल्लुक रखने वाले लोगों में इन दिनों...