शिया पीजी के मूट कोर्ट प्रतियोगिता में टीम-123 ने मारी बाजी
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, संवाददाता। शिया पीजी कॉलेज के विधि संकाय की ओर से बुधवार को मूट कोर्ट हॉल में अंतर महाविद्यालयी मूट कोर्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल चरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वित्त एवं सम्पत्ति अधिकारी डॉ. एमएम एजाज अब्बास ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अदालती कार्यवाही को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करती हैं। फाइनल में बीए एलएलबी पंचवर्षीय द्वितीय सेमेस्टर की टीम नंबर-123 विजेता घोषित की गई। विजेता टीम में कीर्तिका सिंह, अदिति पांडे और शाहनूर अंसारी शामिल रहीं। वहीं दिशा पांडे को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और मोहम्मद साद हसन को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि और उप विजेता टीम को प्राचार्य प्रो. सै. शबीहे रजा बाकरी ने सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. नुजहत हुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.