मोतिहारी, मार्च 1 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता । अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार की शाम ज्ञानबाबू चौक स्थित शिया ईमामबाड़े से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। अंजुमन सेक्रेटरी सैयद शमशेर अली रिज्वी व ईमाम मौलाना ताहिर हुसैन रिज्वी ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि खामेनई का जाना एक युग का अंत है। भारत ने अपना एक सच्चे दोस्त को खो दिया है । उन्होंने बताया कि खामेनई की शहादत पर शिया समुदाय के लोग तीन दिनों तक शोक मनायेंगे। साथ ही सभी घरों व ईमाम बारगाहों पर काले परचम लगायेंगे। कैंडल मार्च में हैदर मेंहदी,मनौवर हुसैन,डाॅ.सैयद रेहान अली व डॉ.जे.रिज्वी सहित बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...