शिमला, जून 13 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून से पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) ने जून की तपिश पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर ताजा बर्फबारी के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है। शिमला, कुल्लू, चंबा और जनजातीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी इन दिनों शिमला का रुख कर रहे हैं। जून महीने की शुरुआत से ही राजधानी शिमला में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। हर वीकेंड के साथ यह भीड़ और बढ़ती जा रही है। इस वीकेंड भी सुबह से बाहरी राज्यों के वाहनों का शिमला पहुंचना जारी रहा, जिसक...