शिमला, अप्रैल 18 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने से गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी शिमला में शनिवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि जल्द ही मौसम बदलने का भी अनुमान है।बरठीं हिमाचल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान हिमाचल प्रदेश के कई मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर जिले का बरठीं हिमाचल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल...