शिमला, मार्च 28 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के ऊपरी इलाके जुब्बल के पास खड़ापत्थर नामक जगह है। शिमला जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर खडापत्थर की पहाड़ियों में मिला एक विशालकाय पेड़ का जीवाश्म वैज्ञानिकों और भूवैज्ञानिकों के लिए खास महत्व का माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह जीवाश्म करीब 25 करोड़ साल पुराना है और उस दौर से जुड़ा है, जब धरती पर डायनासोरों का शुरुआती प्रभुत्व स्थापित हो रहा था और हिमालय पर्वतमाला का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ था।2019 में पहली बार दिखा था यह जीवाश्म सबसे पहले वर्ष 2019 में वन विभाग रोहड़ू की टीम की नज़र में आया था। उस समय क्षेत्र के दौरे के दौरान अधिकारियों को पहाड़ी ढलान पर पेड़ जैसी आकृति वाला पत्थर दिखाई दिया। करीब से निरीक्षण करने पर यह एक विशालकाय वृक्ष का जीवाश्म प्रतीत हुआ। इसके बाद इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.