शिमला, मई 17 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ननखड़ी-पुनन सड़क पर ननखड़ी चौक से आगे जंगल क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का पता शनिवार आधी रात के करीब हुई। कार में कुल 4 लोग सवार थे, जो रात के समय अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुनन के पास ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना ननखड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, चार नगर निगमों पर टिकीं नजरेंबा...