शिमला, मार्च 16 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट ली कि दिन के समय ही रात जैसा अंधेरा छा गया। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते शहर में रोशनी कम हो गई। हालात ऐसे हो गए कि कई दुकानदारों को अपनी दुकानों में लाइटें जलानी पड़ीं, जबकि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों ने भी हेडलाइटें ऑन कर दीं। अचानक बदले इस मौसम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को चौंका दिया। करीब आधे घण्टे तक शिमला अंधकारमय रहा। इसके बाद मौसम।सामान्य हो गया, लेकिन बारिश व ओलावृष्टि का दौर रुक-रुक कर चलता रहा। सुबह से ही शहर में बादलों का डेरा था और बीच-बीच में तेज हवाएं चल रही थीं। दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिराव...