सीकर, नवम्बर 12 -- उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान में भी साफ दिखने लगा है। सर्द हवाओं के साथ राज्य में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में सबसे ज्यादा ठंड फतेहपुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सीकर में 7.5 और नागौर में 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फतेहपुर और सीकर के इलाकों में मंगलवार सुबह-शाम हल्की शीतलहर का असर देखा गया। राजस्थान के कई शहर इस समय उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4, मंडी का 8.8, मसूरी का 8, देहरादून का 11.8, जम्मू का 11.4 और कटरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.